Shree Krishna Janmashtam 2021: कान्हा को भगवान शिव ने इसलिए थी बांसुरी

0
550

बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्यारी है। कृष्ण को अपनी बांसुरी इतनी प्यारी है कि राधा रानी प्रेम में उसे सौतन कहती हैं। बांसुरी कान्हा की पहचान है। बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की छवि युगों-युगों से भक्तों को मन मोह रही है। पर इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कान्हा को बांसुरी देवों के देव महादेव शंकर जी ने दी थी।

भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में विष्णु के आठवें अवतार के रुप में जन्म लिया तो आकाश से सभी देवी देवता भेष बदलकर उनसे मिलने आने लगे। महादेव जब आने लगे तो उन्हें ख्याल आया कि कान्हा के लिए कोई उपहार जरूर लेकर जाना चाहिए। लेकिन उनके मन में सवाल उठा कि वह श्रीकृष्ण के लिए ऐसा क्या उपहार लेकर जाएं तो उन्हें प्रिय लगे और जिसे वह अपने साथ भी रखे।

ban

शिव को ध्यान आया कि उनके पास ऋषि दधीचि की महाशक्तिशाली हड्डी पड़ी है. फिर क्या था शिव जी​ ने उस हड्डी को घिसकर एक सुंदर बांसुरी बना ली। इसके बाद भगवान शिव गोकुल पहुंचे और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से भेंट की। भगवान शिव ने यह बांसुरी श्रीकृष्ण को भेंट में दी।

यह भी पढ़ें:

Shree Krishna Janmashtam 2021: कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन कवियों ने कुछ इस तरह किया है

Shree Krishna Janmashtam 2021: कान्हा के 10 सत्य वचन, बदल देंगे जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here