कहते हैं भारत देवी देवताओं का देश है यहां करीब 33 मिलियन भगवान हैं। देवी-देवताओं को मानने का प्रचलन उत्तर भारत में सबसे अधिक है। यहां पर राम का जन्म, कृष्ण की नगरी है। उत्तर भारत की पहचान वहां के मंदिर ही हैं। चाहे वो काशी विश्वनाथ मंदिर हो या गोरखधाम इसीलिए जब बात देवी गीत की आती है तो लोग अपनी मिट्टी से जुड़े गाने सुनना ही पसंद करते हैं। इसमें उन्हें अपनापन लगता है।

साल 2020 की नवरात्रि का आरंभ 17 अक्टूबर से होने वाला है यानि की पांच दिन और शेष बचे हैं। लोग मां के लिए तैयारी करने में जुट गए हैं। घर की साफ-सफाई बिना गाने के नहीं होती है। भक्त भक्ति गाने को सुनना पसंद करते हैं। इस मौके पर भोजपुरी संस्कृति वाले लोग भोजपुरी गाने को ही सुनते हैं। इसमें खेसारी लाल यादव काफी फेमस हैं।

नवरात्र आते ही भोजपुरी में मां के गीत यूट्यूब पर नजर आने लगते हैं। गाना पुराना हो या नया बस लोगों को पसंद आना चाहिए। भोजपुरिया गायक खेसारी लाल यादव का एक गाना फिर बहुत चर्चा में है। नाम “दुर्गा मईया बोलेली काहे” है। ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर 3 अक्टूबर 2019 में रिलीज हुआ था। एक साल पुराने गाने को लोग लगातार बजा रहे हैं।

इस गाने को 2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इसे आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है और आशीष वर्मा ने म्यूजिक दिया है। साथ ही यादव राज ने गाने के बोल को लिखा है।

भोजपुरी समाज में लोग कितने भी आधुनिक क्यों न हो पर जब बात नवरात्र की आती है तो घर घर में भोजपुरी गाना ही बजता है। दुर्गा पंडाल में भोजपुरी ही सुनने को मिलता है।

उत्तरप्रदेश और बिहार के लोग इस तरह का गाना सुनना काफी पसंद करत हैं और खेसारी लाल यादव को दोनों ही राज्य में काफी पसंद किया जाता है।

उत्तर भारत राज्य में नवरात्र को दिवाली से अहम माना जाता है। यहां पर लोग घर में कलश की स्थापना करते हैं और पूरे नौ दिन मां की अराधना करते हैं। यहां पर रामलीला भी बहुत मशहूर है।

भोजपुरी में कई ऐसे गायक हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बानाई है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की जानी-मानी गायिका शारदा सिन्हा की जिनको हिंदी और भोजपुरी समाज में लोग बड़ी इज्जत देते हैं।

मैंने प्यार किया फिल्म 1989 में आई थी इस फिल्म का गाना “कहे तोसे सजना” ये गाना बुहत हिट हुआ था। इनके कई गाने ऐसे है जो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ गए  हैं। लेकिन इनके गाए भोजपुरी देवी गीतों का लोगों के दिलों में खास स्थान है।

शारदा सिन्हा केे कुछ मशहूर देवी गीत

इस लिंक में 7 से अधिक गानें हैं जिसे सुनने के बाद आप का मन खुश हो जाएगा।

भोजपुरिया समाज में मां दुर्गा की आराधना घर-घर की जाती है। यहां पर मां दुर्गा की लोग अपने घरों में स्थापना करते हैं। देवी मां में इनकी बड़ी आस्था है। नवरात्र के समय यहां पर लगभग हर जगह दुर्गा पंडाल दिखाई देते हैं। साथ ही रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसमें राम जन्म से लेकर सीत हरण की कहानियों का नाट्य रूपांतरण किया जाता है। जिसे देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here