Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, देखें आपके लिए क्या है शुभ

0
390
Dhanteras
Make purchases on Dhanteras according to zodiac sign

धनतेरस (Dhanteras) आज मनाया जा रहा है। धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी के साथ महालक्ष्‍मी यंत्र की पूजा भी होती है। हर साल कार्तिक तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस होता है। धनतेरस धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi), धन्‍वंतरि त्रियोदशी (Dhanwantari Triodasi) या धन्‍वंतरि जयंती (Dhanvantri Jayanti) भी कही जाती है।

स्वास्थ्य और संपत्ति के पर्व धनतेरस को मनाने की पौराणिक कथा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, औषधि के देवता धनवंतरी और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदने से घर में सुख और सौभाग्य का आगमन होता है।

राशि के अनुसार अगर खरीदारी की जाए तो और भी शुभ होता है।

मेष, सिंह और वृश्चिक लग्न राशि वाले लाल रंग का कोई भी मणि, वस्त्र या वस्तु खरीदें, या फिर बर्तन तांबा की खरीदारी करें।

वृष, कर्क और तुला राशि वाले जातक सफेद रंग के और चांदी इत्यादि की खरीदारी करें।

मीन और धनु राशि वाले जातक पीले रंग और स्वर्ण इत्यादि की खरीदारी करें।

मकर और कुंभ राशि के जातक कृष्ण वर्ण के और लोहा, वाहन या भूमि से संबंधित खरीदारी करें।

कन्या और मिथुन राशि के जातक हरे रंग से संबंधित खरीदारी करें।

झाडू, सोना, चांदी, बर्तन इत्यादि की खरीदारी लगभग सभी राशि के जातक कर सकते हैं।

अब आईए आपको बताते हैं खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त क्या है??

सुबह- 06:06 से 11:31 तक (त्रिपुष्कर योग)

दोपहर- 11.42 से 12.26  तक (अभिजीत मुहूर्त)

शाम-06:6.18 से 08:14 (वृषभ काल)

शाम- 5:35 से 8:11 तक (प्रदोष काल)

रात्रि- 11:26 से 12:07 तक (निशिता मुहूर्त)

यह भी पढ़ें:

Dhanteras 2021 Shopping Timings: इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, धन की किल्लत होगी दूर

Dhanteras 2021 Rangoli: धनतेरस के लिए देख रहे हैं रंगोली, यहां देखें 10 डिजाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here