Redmi Note 11T 5G भारत में इस महीने होगा लॉन्च, जानिए कीमत

0
619
Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। Redmi ने इसके लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट बनाया है, जिस पर मोबाइल के फीचर्स को बताया गया है। यह स्मार्टफोन सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। इसके साथ ही Redmi Note 10T में फास्ट चार्जिंग और रैम बूस्ट फीचर मिलेगा।

Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। Redmi ने इसके लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट बनाया है, जिस पर मोबाइल के फीचर्स के बारे में बताया गया है। यह स्मार्टफोन सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। इसके साथ ही Redmi Note 10T में फास्ट चार्जिंग और रैम बूस्ट फीचर मिलेगा।

माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6.6-इंच का IPS LCD पैनल हो सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसे ऑक्टा-कोर डाइमेंशन 810 चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है। Redmi Note 11T 5G में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Redmi इस डिवाइस को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकता है।

Redmi Note 11T 5G फीचर्स

Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Redmi Note 11 सीरीज का खुलासा किया था। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus हैं। इस बात की संभावना है कि यह Redmi Note 11 का रीब्रांडेड मॉडल होगा। वर्तमान में Redmi ने Redmi Note 11T 5G की घोषणा की है, लेकिन भारत में अन्य दो मॉडल भी लॉन्च हो सकते हैं।

91mobiles के मुताबिक Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और 240Hz टच सैंपलिंग रेट हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस को तीन स्टोरेज विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है। बेस वैरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है, मिड-वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस हो सकता है और टॉप-वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

ये हो सकती है कीमत

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 11T 5G भारत में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 17,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है, जबकि टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: 

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन है Employee Pension Scheme, जानिए यहां विस्तार से

एक छोटी सी Savings बुढ़ापे में देगी बड़ी राहत, जानिए यहां 6 Pension Schemes के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here