Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Market) में कच्चे तेल की कीमत में लगातार उछाल देखा जा रहा है। 20 फीसदी तक दाम में इजाफा हुआ है। वहीं भारत में सरकारी तेल की कंपनियों पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी तेल की कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 3 महीने से कोई इजाफा नहीं किया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ऊपर है।
Petrol Diesel Price Today: महानगरों में दाम

यहां पर लोग 110 रुपए के आसपास पेट्रोल खरीद रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को चेन्नई में पेट्रोल की कीमत घटकर 101.40 पर आ गई है। भारत के चार महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में ही तेल की कीमतों में बदलाव देखा गया है।
4 महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दामों की बात करें तो, दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.51 और डीजल 91.53 वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के दाम पर दिया जा रहा है।
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे लागू होता है दाम

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितना इजाफा हुआ है, इस बात का खुलासा सुबह 6 बजे ही हो जाता है। सुबह 6 बजे से ही नए दामों को लागू कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन वैट और अन्य जीचें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।
संबंधित खबरें:
- Yes Bank के पूर्व एमडी और सीईओ Rana Kapoor को ₹300 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
- Shark Tank Judge Anupam Mittal: बार-बार हुए असफल, लिया कर्ज, अपने ही रिश्ते से की Shaadi.com की शुरुआत, ऐसी है $25-50 Millions के मालिक Anupam Mittal की Success Story