2000 में प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद हमारे देश से कोई भी मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करन में सफल नही हो पया। अब 17 साल बाद हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी दो दिन पहले भारत लौटी, जहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद मानुषी ने सोमवार को मीडिया  से बातचीत की। इस दौरान मानुषी ने कई सवालों के बेबाक अंदाज में जवाब दिये। मानुषी ने बताया कि जब वो मिस वर्ल्ड कंपटीशन में भाग लेने पहुंचीं तो शुरू में कई प्रतियोगियों ने सोचा था कि वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है।

पद्मावती मुद्दे पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि धमकियों से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सक्षम तरीके से निपट रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारतीय महिलाओं में समस्याओं के समाधान का सामर्थ्य होता है। पद्मावती के खिलाफ राजपूत संगठनों के प्रदर्शन के बीच मानुषी ने संवाददाताओं से कहा, कि ‘‘मुझे लगता है कि सारी भारतीय महिलाओं में जो एक बात समान है वह है कि हम जो हैं, उसे सोचकर परेशान नहीं होते।’’

मानुषी से जब बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री उनके दिमाग में नहीं है। कि फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगी।

मानुषी ने आगे कहा कि बॉलीवुड में सभी कलाकार अच्छे है लेकिन आमिर और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा है। और वे आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी। क्योंकि सुपरस्टार सामाजिक-प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है।

जब उनसे उनके आगे के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘‘ वर्तमान साल को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं महाद्वीपों की यात्रा करूंगी। हम मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलायेंगे जहां मेरे साथ मेरी अन्य मिस वर्ल्ड भी शामिल होंगी। इसलिए इस समय मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं’’

आपको बता दें कि 20 साल की मानुषी इस साल मई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 भी बनीं थी। मानुषी पेशे से डॉक्टर हैं और 17 सालों बाद उन्होंने भारत को मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here