
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज आखिरी दिन है। मंगलवार की सुबह ये यात्रा अलवर के बुर्जा गांव से शुरू हुई है। इस दौरान पदयात्रा में सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी के साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। पूर्व सीएम चन्नी यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। बता दें कि मंगलवार को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का 16वां दिन है, आज यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा सुबह करीबा 6:30 बजे अलवर के कटिघाटी से शुरू हुई है।
गौरतलब है कि पदयात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। मौजूदा समय में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में राहुल गांधी के लिए जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन जुटाना होगा, इस यात्रा में सभी की नजरे टिकी हुई है।

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान की एक ऐसा राज्य है, जहां भाजपा की नहीं कांग्रेस की सरकार है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक चली है। यह यात्रा 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राज्य में दाखिल हुई थी। जहां राहुल गांधी ने 521 किलोमीटर का सफर तय किया है।
सियासी मायनों में राजस्थान में ये यात्रा बेहद अहम मानी गई क्योंकि एक तरफ जहां राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहीं यहां पर पार्टी के भीतर की गुटबाजी है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के अपने अपने गुट हैं और दोनों के बीच बयानबाजी का दौर सभी ने देखा है। ऐसे में राहुल गांधी के लिए राजस्थान में सब कुछ ठीक करना बेहद जरूरी काम था।

दोनों नेताओं के साथ राहुल ने बंद कमरे में मीटिंग की, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब सब कुछ ठीक है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोनों नेता एक जुट नजर आए। यात्रा में दोनों ही नेता और उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
- Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद वोट बटोरना नहीं, एकजुटता को बढ़ावा देना है- बोले जयराम रमेश
- Bharat Jodo Yatra: जब छोटी बच्ची ने Rahul Gandhi से की अपने भाई की शिकायत; वजह सुन आप भी हंस पड़ेंगे, देखें गुफ्तगू का प्यारा Video