बागपत से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, राहुल गांधी को मिला RLD का साथ

0
169
Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुआ Bharat Jodo Yatra, राहुल गांधी को मिला RLD का साथ
Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुआ Bharat Jodo Yatra, राहुल गांधी को मिला RLD का साथ

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत से आरंभ हुई है। दिल्ली में 9 दिनों के विश्राम के बाद पदयात्रा एक बार फिर उसी जोश और उमंग के साथ प्रारंभ हुई है। तय समय के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे से माविकला से शुरू हुई। इस कड़ाके की ठंड में भी भारत जोड़ो यात्रा में समर्थकों की भारी भीड़ राहुल गांधी के संग चलती हुई नजर आई।

बागपत से शुरू कर यात्रा दोपहर तक बड़ौत पहुंचेगी।जहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से पदयात्रा ककड़ीपुर चेकपोस्ट पार करके शामली प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

Bharat Jodo Yatra: रालोद नेताओं ने यात्रा का किया स्वागत

कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही रालोद और भाकियू नेताओं मे इसका स्वागत किया। इसके साथ ही यात्रा के स्वागत के लिए अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। बता दें कि उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बाद भी कांग्रेस समर्थकों का हौसला कम नहीं हो रहा है। बागपत में राहुल गांधी के पीछे लोगों का हुजूम चल रहा है। यात्रा के दौरान लोग पूरे जोश के साथ यात्रा को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: बुधवार शाम शामली पहुंचेगी पदयात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई थी जो कि उत्तर भारत से गुजरती हुई श्रीनगर में समाप्त होगी। बुधवार शाम यात्रा बागपत से शुरू हुई है जो कि शाम में शामली में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कार्यकर्ता एलम में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 5 जनवरी को ध्वजारोहण करने के बाद कैराना पहुंचेगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here