Bharat Jodo Yatra में भाई-बहन का दिखा जलवा! प्रियंका बोलीं- “मेरे भाई को कभी नहीं खरीद पाएंगे अडानी-अंबानी”

यात्रा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए।

0
102
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है। कन्याकुमारी से शुरू यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। मंगलवार को कांग्रेस की यह यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से यूपी में प्रवेश की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं। प्रियंका ने यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की खूब तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। प्रियंका ने अपने संबोधन में अंबानी और अडानी का भी जिक्र किया।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Bharat Jodo Yatra: मेरे बड़े भाई… तुम पर गर्व है- प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को लेकर कहा “मेरे बड़े भाई… इधर देखो…सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है।” इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने आगे कहा “क्योंकि पूरा सत्ता का जोर लगाया गया सरकार ने हजार-करोड़ रुपये खर्च किए, इनकी (राहुल गांधी) छवि को खराब करने के लिए लेकिन ये सच्चाई से कभी पीछे हटे नहीं। इन पर एजेंसियां लगाई गईं, ये डरे नहीं। योद्धा हैं… योद्धा हैं…”

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान उद्योगपति अंबानी-अडानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा “अडानी जी अंबानी जी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए। देश के सारे पीएसयू खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।”

यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। यूपी में यात्रा के पहुंचते ही इसमें प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए। वहीं, इन सबके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से फारूक अब्दुल्ला मिल रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है “यही प्यार और आशीर्वाद लिए अपने लक्ष्य तक जाएंगे…देश जोड़ने निकले हैं, देश जोड़कर दिखाएंगे। आज Bharat Jodo Yatra में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जी।”

यह भी पढ़ेंः

“सड़क-सीवेज छोटे मुद्दे, लव जिहाद पर करो बात”, BJP सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया सुझाव

“सड़क-सीवेज छोटे मुद्दे, लव जिहाद पर करो बात”, BJP सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया सुझाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here