Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में है। आज यात्रा की शुरूआत करनाल से शुरू हुई। लेकिन यात्रा में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कड़ाके की ठंड में लोगों को बिना शर्ट के नाचते हुए देखा गया। घने कोहरे और कम तापमान में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शर्टलेस देखा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ कार्यकर्ता बिना म्यूजिक और बिना शर्ट के ही डांस करते हुए नजर आए। बता दें कि आज 8 जनवरी, रविवार को करनाल का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।
Bharat Jodo Yatra: शर्टलैस बच्चे के साथ तस्वीर हुआ था वायरल
इसके पहले राहुल गांधी का एक बच्चे के साथ फोटो वायरल हुआ था। फोटो में राहुल शर्टलैस बच्चे के साथ चलते हुए नजर आए थे। बच्चा धोती पहने हुए दिखा, उसने शर्ट नहीं पहनी हुई थी। जिसके बाद राहुल गांधी का तस्वीर को लेकर विरोध भी किया जा रहा है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे ने केवल धोती और जनेऊ पहना है। “4 डिग्री तापमान में, केवल एक बेशर्म व्यक्ति ही एक बच्चे को राजनीति के लिए बिना कपड़ों के घुमा सकता है”, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर को लेकर विरोध हो रहा है।

बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी द्वारा कड़ाके की ठंड में भी टी-शर्ट पहनकर यात्रा करना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में भी उनके टी-शर्ट पहनने को लेकर बयान सामने आ रहे है। टी-शर्ट पर हो रही चर्चा पर राहुल गांधी का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि हर कोई मेरे पहनावे की बात कर रहा है लेकिन कोई भी फटे कपड़ों में उनके साथ चलने वाले गरीब किसानों और मजदूरों के बारे में बात नहीं कर रहा, किसी का ध्यान उनपर नहीं जा रहा है।
कुरुक्षेत्र पहुंची राहुल गांधी की यात्रा
आज 8 जनवरी को राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि हमें बीजेपी शासित राज्यों और हिंदी बेल्ट में यात्रा के लिए लोगों से प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, लेकिन इसके विपरीत हो रहा है, हमें इन राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ये यात्रा राजनीतिक मकसद से नहीं है। ये यात्रा देश को जोड़ने के मकसद से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें:
- Bharat Jodo Yatra में भाई-बहन का दिखा जलवा! प्रियंका बोलीं- “मेरे भाई को कभी नहीं खरीद पाएंगे अडानी-अंबानी”
- राहुल गांधी के नेतृत्व में करनाल से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, समर्थकों की दिखी भारी भीड़