
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को 198वां दिन है और आज यात्रा लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई है। पंजाब में चल रही पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। कांग्रेस द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार, पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी कुछ ही देर में समराला चौक पर रुकेंगे। यहां कांग्रेस सांसद राहुल जनता को संबोधित करेंगे। इसके कारण यहां सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।
लुधियाना हो रही पदयात्रा के दौरान इस कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी के सांथ लोगों का हुजूम नजर आया। भारी संख्या में यहां लोग भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और कई नेता मौजूद थे।

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में तिरंगा थामकर चलते दिखे कार्यकर्ता
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर चलते हुए दिखाई दिए। बुधवार को पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका था। उन्होंने पूर्व सैनिकों और पंजाब के इतिहासकारों, अर्थशास्त्रियों, समाजशास्त्रियों और कृषि विशेषज्ञों के एक पैनल से संवाद भी किया था।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी। बता दें कि जम्मू- कश्मीर में यात्रा के प्रवेश से पहले कांग्रेस 19 जनवरी को पठानकोट में एक रैली आयोजित करेगी।

Bharat Jodo Yatra: कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा?
भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर 2022 को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। पदयात्रा करीब 3,570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पदयात्रा देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। यात्रा दक्षिण भारत का अपना सफर पूरा कर चुकी है। अब राहुल गांधी की यात्रा लगभग अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंचेने वाली है।
संबंधित खबरें:
- पंजाब में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने टेका माथा
- Rahul Gandhi ने बताई सर्दी में स्वेटर न पहनने की वजह, बोले- “इस टी-शर्ट से बस इतना इज़हार कर रहा हूं…”