Bharat Jodo Yatra में धक्का-मुक्की, टी-ब्रेक के दौरान गिर पड़े पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

3750 किलोमीटर की दूरी और मंजिल कश्मीर

0
104
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है। शनिवार को मध्य प्रदेश में इस यात्रा का चौथा दिन था। यात्रा अब ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर बढ़ चुकी है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर एक खबर आई। यात्रा में टी-ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की में हुई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए।

Bharat Jodo Yatra में टी-ब्रेक के दौरान गिर पड़े पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
Bharat Jodo Yatra में टी-ब्रेक के दौरान गिर पड़े पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में भारी संख्या में मौजूद हैं समर्थक

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं। बताया गया कि जब टी-ब्रेक हुआ तो वहां पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। हालांकि इस दौरान दिग्विजय सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इस घटना के बाद दिग्विजय सिंह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते हुए नजर आए।

3750 किलोमीटर की दूरी और मंजिल कश्मीर
बता दें कि कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में पहुंची है। इस यात्रा को कुल 3750 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर पहुंचना है। वहीं, शनिवार को इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा “यह देश एक परिवार है..और यह यात्रा हमें हिन्दुस्तान रूपी इस विशाल परिवार में रिश्तों की अहमियत समझा रही है। उन्हें निभाना सिखा रही है। इन अटूट रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा आज मोरतक्का गांव से शुरू होगी। आइए, इस ऐतिहासिक यात्रा के अनमोल पलों का हिस्सा बनिए।”

यह भी पढ़ेंः

तिहाड़ जेल में केजरीवाल के मंत्री का ‘जनता दरबार’, Satyendar Jain का एक और CCTV फुटेज वायरल

संविधान दिवस के मौके पर PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान