आठ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मोदी लहर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने 14 हजार से ज्यादा वोटों के साथ चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही तो वहीं आप उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। आठ राज्यों में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट जीत ली है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भी देश में बीजेपी का नहीं बल्कि मोदी नाम का मैजिक चल रहा है।

गुरुवार 13 अप्रैल को एपीएन के खास शो मुद्दा में इन्हीं पहलुओं को लेकर चर्चा की गई कि उपचुनावों में बीजेपी का लहराया परचम और क्या दिल्ली में आपतो देश में विपक्ष की डूबने लगी है नैया?“ इस चर्चा को लेकर आनंद साहू (नेता बीजेपी), सरबत जहां फातिमा (प्रवक्ता, कांग्रेस), रवींद्र सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) व गोविंद पंत राजू (सलाहकार संपादक, एपीएन) जैसे विशेषज्ञों ने अपने विचारों को जनता के समक्ष रखा। शो का संचालन एंकर हिमांशु दीक्षित ने किया।

सरबत जहां फातिमा ने कहा कि कांग्रेस हारी नहीं है बल्कि जीती है। हम जनता के विश्वास पर खरे उतर रहे है, जिसका परिणाम है कि हम पिछली बार चुनाव में तीसरे स्थान पर थे लेकिन इस बार हम दूसरे स्थान पर काबिज हुए। रही विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने की बात तो पांच सीट बीजेपी के खाते में चली गई है लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है, मामला कांटे के टक्कर का है।

आनंद साहू ने कहा कि एमपी में भींड की सीट कांग्रेस की रही है और कर्नाटका में भी जीत कांग्रेस पार्टी ने पाई है। इस परिणाम के बाद आने वाले समय में कर्नाटक चुनाव वहां राजनीति की दशा और दिशा दोनों तय करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी मिलकर एक गठबंधन के रुप में बीजेपी को टक्कर दे सकते है। वरना आज किसी पार्टी की यह हैसियत नहीं है कि वह बीजेपी को टक्कर भी दे सकें।

गोविंद पंत राजू ने कहा कि उपचुनाव के जीत ने यह दिखाया है कि नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बरकरार है, जिसके चलते इन्हें दो राज्यों में प्रचंड़ बहुमत प्राप्त हुआ हैं। आप को दिल्ली में मिले उपचुनाव के संकेत को समझते हुए दिल्ली के MCD चुनाव पर नई रणनीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि JMM और TMC का नाम लेकर कांग्रेस ने गठबंधन का संकेत दे दिया है। भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को आत्ममंथन की जरुरत है क्योंकि पार्टी को खुद नहीं पता कि उन्हें किसके नेतृत्व में आगे बढ़ना है।

रवींद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जानबूझकर आर्थिक दिक्कत पैदा कर नगर निगम के मजदूरों को परेशान किया। उन्होंने कहा कि मजदूर की मेहनत किसी पार्टी की नहीं होती और अब दिल्ली की जनता MCD चुनाव के जरिए अपनी गलती सुधारनी चाहती है, इसीलिए वो बीजेपी के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here