G20 Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने शुक्रवार (25 अगस्त) को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति की G20 समिट में भाग लेने की कोई योजना नहीं है।

G20 Summit: ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया अरेसेट वारंट
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर रखा है, हालांकि क्रेमलिन ने इसका मजबूती से खंडन किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय पुतिन को गिरफ्तार किए जाने का जोखिम बना हुआ है।
ब्रिक्स की मीटिंग में शामिल नहीं हुए पुतिन
बता दें, इस सप्ताह व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण अफ्रीका में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह ब्रिक्स के 15वें शिखर सम्मेलन में भी व्यक्तिगत रूप से हिस्सा न लेकर, वीडियो लिंक के जरिए भाग लिया था।

पश्चिमी देशों पर बोला हमला
पुतिन ने ब्रिक्स नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।
पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी संस्कृति, परंपराओं , भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।
यह भी पढ़ें: