Virat Kohli का आज IPL 2021 में 200वां मैच है। विराट कोहली से पहले चार भारतीय खिलाड़ी ने IPL में 200 मैच का आंकड़ा पार किया। उनमें महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, और सुरेश रैना शामिल है। विराट ने आपना IPL करियर 2008 में RCB से शुरू किया था और अब भी वो इसी टीम के साथ जुड़े हुए है। विराट कोहली ने आपना पहला IPL मैच KKR के ख़िलाफ़ खेला था और आज अपना 200वां मैच भी KKR के खिलाफ खेलेंगे।
विराट ने 199 मैचों में 6076 रन बनाए। विराट IPL में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने कुल 132 मैचों में अब तक कप्तानी की है और टीम को 60 मैचों में जीत हासिल हुई है। 65 मुकाबलों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। कोहली की कप्तानी में आरसीबी की जीत का प्रतिशत देखा जाए तो यह 48 फीसदी है। पहली बार उन्होंने 2011 में आरसीबी की टीम का नेतृत्व किया था। देखना होगा कि बतौर कप्तान आरसीबी के लिए अपने आखिरी सीजन में विराट कोहली टीम को जीत दिला पाते हैं या नहीं।
Virat Kohli से पहले चार भारतीय खिलाड़ी IPL में खेल चुके है 200 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने अभी तक अपने IPL करियर में 208 मुकाबले खेले हैं और 200वां मैच उन्होंने IPL 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। अपने IPL करियर में धोनी ने 211 मैचों में 40.25 की औसत और 136.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 4669 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान और 5 बार अपनी कप्तानी में टीम को खिताबी जीत दिला चुके रोहित शर्मा IPL में अभी तक 207 मुकाबले खेल चुके हैं। रोहित शर्मा ने IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अपना 200वां IPL मैच खेला था। अपने IPL करियर में रोहित शर्मा ने अभी तक 31.49 की औसत और 130.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 5480 रन बनाए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने करियर का 200वां मुकाबला खेला है। कार्तिक ने अपने IPL करियर में अभी तक 203 मुकाबलों में 26.13 की औसत और 129.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 3946 रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2021 में अपने करियर का 200वां मैच खेला। रैना ने अभी तक अपने करियर में 200 मैचों में 136.89 के स्ट्राइक रेट और 33.07 के औसत से 5491 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें:
IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट
IPL : Virat Kohli आईपीएल 2021 के बाद छोड़ेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी