शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan बनीं किसान, अलीबाग के पास खरीदी करोड़ों रुपये की जमीन

Suhana Khan: जमीन खरीद के आंकड़े IndexTape.com की ओर से जारी किए गए हैं।जिसमें 23 वर्षीय सुहाना खान को एक एग्रीकल्‍चरिस्‍ट यानी किसान दिखाया गया है।यानी अब फिल्‍मों के साथ ही सुहाना खेती में जोर आजमाएंगी।

0
64
Suhana Khan Owns land near Alibagh
Suhana Khan

Suhana Khan:बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अलीबाग के थालगांव में खेती की जमीन खरीदी है। जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ 91 लाख रुपये है।करीब डेढ़ एकड़ की इस जमीन पर 2218 स्‍कवॉयर फीट की साइट पर निर्माण कार्य भी हुआ है।जिसका लेनदेन 1 जून को हुआ है। इसके लिए 77 लाख 46 हजार रुपये स्‍टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। जिसे खुद सुहाना के द्वारा पे की गई है।

जानकारी के अनुसार यह भूमि सुहाना खान ने 3 बहनों अंजलि, रेखा और प्रिया से खरीदी है।जोकि उन्‍हें उनके माता-पिता से विरासत में मिली थी।जमीन खरीद के आंकड़े IndexTape.com की ओर से जारी किए गए हैं।जिसमें 23 वर्षीय सुहाना खान को एक एग्रीकल्‍चरिस्‍ट यानी किसान दिखाया गया है।यानी अब फिल्‍मों के साथ ही सुहाना खेती में जोर आजमाएंगी।मालूम हो कि जल्‍द ही उनकी पहली फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगी।

Suhana Khan 2 min
Suhana Khan

Suhana Khan: अलीबाग में शाहरुख का भी है बंगला

Suhana Khan: शाहरुख खान ने भी अलीबाग में आलीशान बंगला बनाया हुआ है। अलीबाग में समुद्र किनारे बने उनके बंगले में स्वीमिंग पूल और हेलीपैड भी बना हुआ है। मालूम हो कि यहीं पर शाहरुख खान ने अपना 52वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

संबंधित खबरें