Bollywood की मशहूर गायिका Asha Bhosle आज अपना 88 वां Birthday बना रही है। आशा का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) पहली ऐसी Singer है जिन्हें ग्रैमी अवार्ड (Grammy Award) के लिए दो बार नॉमिनेट किया गया था आशा भोसले (Asha Bhosle) को शायद कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी आवाज को एक दिन सारी दुनिया सलाम करेगी।
Guinness Book Of World Record में नाम दर्ज किया

आशा भोंसले (Asha Bhosle) ने 22 भाषाओं में 11000 से अधिक गाने गा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness Book Of World Record) में अपना नाम दर्ज किया है। साल 2006 में आशा ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर में 12,000 गाने गाए हैं, जिनमें सोलो, डुएट और मल्टीप्ल सिंगर्स के साथ गाए गाने शामिल हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम भाषा में गाने गाए हैं। साथ ही उन्होंने अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी गानों को अपनी आवाज दी है। आशा ने बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था।
इस बीच उन्हें बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव (Ganpat Rao) से प्यार हो गया और उनके साथ शादी करने का फैसला किया। उस समय आशा महज 16 साल की थीं वहीं, गणपत 31 साल के थे। परिवार आशा के इस रिश्ते के खिलाफ था। लेकिन आशा ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर गणपत राव (Ganpat Rao) से शादी की थी। इससे लता और आशा के संबंधों में खटास भी आ गई थी और वर्षों तक दोनों में बोल-चाल बंद थी।
10 साल की उम्र में गाया पहला गाना

आपको बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपना पहला गाना 1943 में 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म ‘माझा बाला’ में ‘चला चला नव बाला’ गा कर गायन कला की दुनिया में अपना कदम रखा था। आशा ने बॉलीवुड में साल 1948 में हंसराज बहल की फिल्म चुनरिया का ‘सावन आया’ गाया था। साल 1997 में उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक विशेष एल्बम के लिए उन्हें ‘ग्रेमी अवार्ड’ के लिए नामांकित किया गया था।
यह भी पढ़ें :
दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी आशा ताई की प्रतिमा
मैडम तुसाद में जलवा बिखेरेंगी करोड़ों दिलों की धड़कन ‘मधुबाला’