रिया कपूर (Rhea kapoor) इन दिनों हनीमून (Honeymoon) के लिए मालदीव (Maldives ) में हैं। रिया ने स्विमिंग पूल (Swimming pool) में तैरते हुए फोटो डाली है, फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है ROFL। उन्होंने लिखा है “बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया” जिसमें उन्होंने अपने और पति करण बुलानी (Karan Boolani) के पालतू कुत्तों का जिक्र किया है।
पोस्ट को काफी पसंद किया गया है, रविवार को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport )पर रिया कपूर और करण बुलानी थे, जहां उनकी काफी तस्वीरें ली गईं। रिया कपूर ने पिछले महीने मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी की। शादी जुहू में उनके पिता अनिल कपूर के बंगले में हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे।
रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil kapoor ) और ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता कपूर (Sunita kapoor) की बेटी हैं। एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही वह स्टाइलिस्ट भी हैं और उन्होंने आयशा (Ayesha), खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग (Veere Di Wedding) जैसी फिल्मों का सह-निर्माण किया है और तीनों ही फिल्मों में उनकी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor)ने अभिनय किया है। करण बुलानी ने 2010 की फिल्म आयशा में रिया कपूर के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया , जिसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं।
अपनी बहन सोनम कपूर के लिए वह खुद डिजाइन करती हैं। दोनों बहने रीसन (Rheson)नाम से एक परिधान ब्रांड भी चलाती है, जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें :
Pratyusha Banerjee के Parents के टच में रहते थे Sidharth Shukla, Lockdown में की Help
Salman Khan और Katrina Kaif तुर्की में कर रहे हैं Tiger 3 की शूटिंग, Insta पर शेयर की Photo