उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच बलिया के बैरिया जिले से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बतुका बयान दिया है। उन्होंने पश्मिच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी बताया है। हमेशा विवादों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरंगजेब का वंश बताया है। वहीं, कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।

गुरुवार को डाक बंगले में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई हैं, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गई। अब कार्यकर्ता नहीं राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा तभी रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लंका फतह होगी और लंकिनी मारी जाएगी। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी और योगी हैं। फिलहाल देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।

सुरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम बताया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हनुमान बताया है। उन्होंने कहा कि, लंकिनी का नाश करने के लिए धरती पर राम-हनुमान की जोड़ी है। लंकिनी का जरुर नाश होगा।

बलिया: सुरेंद्र सिंह का वायरल हो रहा है ऑडियो, बिजली विभाग के अधिकारी को कहा, “तुम्हारी ऐसी की तैसी कर दूंगा।”

योगी के मंत्री ओपी राजभर ने कुत्ते से की बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की तुलना

उन्होंने आगे कहा, सदाचारियों का व्यापारियों और नौजवानों का साथ ही पूज्य लोगों का सम्मान करने के लिए मोदी-योगी की जोड़ी ने धरती पर जन्म लिया है। अब इस देश में ममता बनर्जी जैसे राजनीतिक लंकिनी का नहीं चलने वाला है।

वो ममता बनर्जी जो चंद वोटो के लिए लोगों की हत्या करा देती हैं। वह राजनीतिक लंकिनी है। उन्होंने आगे कहा, विदेशी मुस्लिमों के बल पर ममता बनर्जी चुनाव जीत रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here