भारत की जानी मानी कंपनी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बुधवार को अपने गगनयान कार्यक्रम से जुड़ा बड़ा टेस्ट दिया और सफल रहा। इस सफलता के लिए एलन मस्क ने बधाई का संदेश भेजा। ISRO ने विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का परीक्षण कर सफलता हासिल किया। गगनयान मिशन को लॉन्च करने के लिए इसी इंजन का उपयोग किया जाएगा।

37e27052 c7fd 46d4 884f 97b89189e7d0


जब ISRO ने बुधवार को इसकी जानकारी ट्वीट पर साझा की तो उसपर एलन मस्क ने कमेंट किया, और लिखा की ‘बधाई भारत.’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इस समय गगनयान मिशन को तैयार करने में गला हुआ है। गगनयान अंतरिक्ष भेजे जाने वाला देश का पहला मानवयुक्त मिशन है। इसे तरल प्रणोदक इंजन विकास की मदद से लॉन्च किया जाएगा.


न्यूज एजेंसी को बयान में बताया गया कि यह परीक्षण गगनयान कार्यक्रम के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत जीएसएलवी एमके 3 यान के एल 110 तरल चरण के लिए किया गया। और बताया कि यह टेस्ट महेंद्रगिरि, तमिलनाडु के परीक्षण केंद्र में किया गया था।


गगनयान का मकसद है कि किसी भारतीय प्रक्षेपण यान से इंसान को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाए और उन्हें वापस धरती पर लाने की क्षमता प्रदर्शित किया जाए। केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस साल फरवरी में कहा था कि पहला मानव रहित मिशन दिसंबर 2021 में और दूसरा मानव रहित मिशन 2022-23 में और उसके बाद मानव सहित अंतरिक्ष यान की योजना है।


हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनता को संबोधन करते हुए गगनयान मिशन की घोषणा किया था। गगनयान स्पेस प्रोग्राम के लिए चार भारत के चार अंतरिक्ष रूस में स्पेस फ्लाइट ट्रेनिंग भी लेने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here