Viral Video: घड़ियाल बड़े सरीसृप होते हैं और उनके हमले लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। अपने मजबूत जबड़ों और नुकीले दांतों के साथ यह जानवर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। और यहां तक की मौत का कारण बनने में भी सक्षम है। फिर भी कुछ लोग इनके साथ बातचीत करना पसंद करते हैं। यह जानते हुए भी की यह हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दो शख्स एक एलीगेटर जो पानी के बीच में तैर रहा है उसे खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक जोड़े द्वारा घडियाल यानी एलीगेटर को सैंडविच खिलाया जा रहा है। जो अब ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। दोनों शख्स अमेरिक के फ्लोरिडा के रहने वाले हैं।
वीडियो में दोनों शख्स पानी में सीने की गहराई तक बैठे हुए। तथा यह जोड़ा मगरमच्छ को अपने हाथों से सैंडविच खिलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ओनली इन फ्लोरिडा नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा था कि “फ्लोरिडा का आदमी फ्लोरिडा का रहने वाला है।”
इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। बता दें कि दर्शकों को चौंकाने वाले इस साहसिक वीडियो को अब तक 5लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है और 25 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को लेकर कई लोग कमेंट कर रहे हैं।
Viral Video: जानिए घडियाल के बारे में
घडियाल को कहीं-कहीं गेवियल भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ होता है जो अपने आकृति में मगरमच्छ से थोड़ा अलग होता है। यह मगरमच्छ सरीसृप का एक समूह है जिसके अंतर्गत मगरमच्छ, घडियाल, कैमन आदि आते हैं। घडियाल को आइयूसीएन द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त सूची में रखा गया है।
संबंधित खबरें…
अलग-अलग पत्तियां, अलग-अलग स्वाद…एक ही पेड़ में फलते हैं 300 किस्मों के आम
Viral Wedding Video: शादी की रस्मों के बीच अचानक घुस आया बंदर, देखिए फिर किस तरह मचा बवाल