Covid-19: बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, 1590 नए मामले आए सामने

Covid-19:इसके साथ-साथ दैनिक सकारात्मक दर बढ़ कर 1.33 फीसदी हो गया है।

0
114
Covid-19 : file photo
Covid-19: file photo

Covid19: देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 1590 नए मामले आए हैं। 146 दिन बाद ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर पहले ही कुछ राज्यों को सचेत भी किया था।

Covid-19: FILE PHOTO
Covid19: file photo

Covid-19: कितने लोगों को मिली कोविड-19 से राहत?

Covid19: इसके साथ-साथ दैनिक सकारात्मक दर बढ़कर 1.33 फीसदी हो गया है। भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 8,601 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लोगों के स्वस्थ होने की सम्भावना 98.79% है। पिछले 24 घंटों में जहां 1590 नए केस सामने आए हैं तो दूसरी तरफ 910 मरीज कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,62,832 हो गई है। अब तक कुल 92.08 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटों में 1,19,560 टेस्ट किए जा चुके हैं। एक तरफ H3N2 के मामले बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ कोविड-19 का भी खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही कुछ राज्यों को सचेत कर दिया है।

Covid-19: file photo
Covid-19 : file photo
Covid-19: क्या है दिल्ली नगर निगम का अगला कदम?

Covid-19: कोविड-19 और H3N2 इन्फ्लुएंजा जैसी स्थिति से बाहर निकलने के लिए कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बैठक का आयोजन किया था। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड के 152 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव रेट बढ़कर 6.66% फीसदी हो गया है। नगर निगम ने कोविड-19 और H3N2 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अस्पतालों को बुखार के मरीजों की जांच निश्चित तौर पर करने के लिए और अपने पास दवाइयों का स्टॉक बनाए रखने को कहा है और साथ ही साथ अस्पताल के वेंटिलेटर ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं ये भी सुनिशचित करने के लिए कहा है।

संबंधित खबरें :

Covid-19:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here