Nagaland Assembly Election Result 2023: नागालैंड में भाजपा गठबंधन ने इतिहास रच दिया है। यहां पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। एनडीपीपी की हेकानी जखालू ने दीमापुर से ये जीत दर्ज कराई है। नागालैंड के 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बनी थी। दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद एनडीपीपी की हेकानी जाखलू नागालैंड की पहली महिला विधायक बन गईं हैं।
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार
- नागालैंड में भाजपा गठबंधन 37
- कांग्रेस 0
- एनपीएफ 2
- अन्य 21
- चुनाव नतीजों में भाजपा गठबंधन को राज्य में बहुमत मिल गया है। मालूम हो कि राज्य की 60 में से 59 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 है।
https://twitter.com/ANI/status/1631182399919779841
Nagaland Assembly Election Result 2023: आठवले की पार्टी 2 सीटों पर जीती
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
Nagaland Assembly Election Result 2023: एनडीपीपी की हेकानी जखालू ने दीमापुर से ये जीत दर्ज कराई।
नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। एनडीपीपी की हेकानी जखालू ने दीमापुर से ये जीत दर्ज कराई है। नागालैंड के 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बनी थी। दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद एनडीपीपी की हेकानी जाखलू नागालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं।नेफ्यू रियो के नाम सबसे अधिक समय तक सीएम बनने का रिकॉर्ड।
Nagaland Assembly Election Result 2023: नागालैंड में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने चुनाव पूर्व गठबंधन करके, विपक्षी दलों से लड़ने की रणनीति बनाई थी।,जोकि अब सफल होती दिख रही है। गठबंधन में भाजपा 20, जबकि सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।
राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री निफियू रियो ने राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है।वह लगातार 5वीं बार सीएम पद संभालने के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
- Nagaland Assembly Election Counting| Live Updates: नागालैंड की VIP सीट उत्तरी अंगामी द्वितीय से CM नेफ्यू रियो आगे
- Tripura Election: त्रिपुरा में खिला कमल, जानिए प्रदेश में BJP की वापसी की बड़ी वजह