Omega 3 Health Benefits: अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि मनुष्य अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखे। इसके लिए अन्य पोष्टिक तत्व के साथ ओमेगा-3 का आहार में होने भी बेहद जरूरी है। अक्सर लोग ओमेगा 3 के लिए मछली को सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है लेकिन शाकाहारी लोग इसे खाने में झिझकते हैं। ओमेगा 3 के लिए मछली के अलावा भी अन्य कई स्त्रोत हैं। जो शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी हैं।

यदि आप अपने जीवन में स्वस्थ्य शरीर के पक्ष में हैं तो आपको अपने आहार में कुछ महत्वपूर्ण चीजें शामिल करना चाहिए। इसके लिए ओमेगा 3 को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप आमेगा 3 की कमी से होने वाले लक्षणों को पहचानें।
Omega 3 Health Benefits: ओमेगा 3 के फायदे
Omega 3 Health Benefits: ओमेगा 3 के कारण दिल से जुड़ी समस्या, सूजन, कैंसर और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसकी मदद से हमारी त्वचा मुलायम बना रही है और झुर्रियों भी कम हो जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ओमेगा 3 वजन घटाने के लिए भी काफी कारगर साबित होता है। इसकी वजह से आंखों से संबंधित समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार है।

Omega 3 Health Benefits: ओमेगा 3 की कमी को कैसें करें पूरा?
ओमेगा-3 की कमी के कारण हमारे त्वाचा, बाल तथा नाखूनों में बदलाव आने लगता है। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी देखने को मिलती है। शरीर में थकान, आलस, तनाव जैसी समस्या भी हो सकती है। इसके अलवा जोड़ो में दर्द, गाठिया ओमेगा 3 की कमी के लक्षण हैं।
ओमेगा 3 की कमी को और उससे जुड़ी समस्याओं तो दूर करने के लिए हमें पता होना चाहिए कि इससे स्त्रोत क्या हैं। ओमेगा 3 का सबसे अच्छा स्त्रोत मछली है। इसके अलावा शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन, अखरोट, दही, अंडे, दूध, सोया मिल्क, हरी सब्जियां, शैवाल जैसी चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें…
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, नासिक में बनाया जाएगा पार्क और संग्रहालय