Assam Child Marriage: असम में बाल विवाह को लेकर चल रही कार्रवाई के दौरान एक महिला ने अपनी जान दे दी। यह मामला असम के धुबरी जिले के पास मानकचर का है। जहां एक महिला ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। असम राज्य में चल रही बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह आत्महत्या का दूसरा मामला है।

जानकारी के अनुसार महिला का नाम माफिदा खातून बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और जायजा लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को सिर्फ तीन महीने ही हुए थे। यह महिला दक्षिण सलमारा थाना क्षेत्र के कमर पाड़ा गांव की रहने वाली थी। फिलहाल महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और इस मामले की जांच की जा रही है।
Assam Child Marriage: पुलिस एक्शन के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन
Assam Child Marriage: बता दें कि असम के कई जिलों में पुलिस बाल विवाह के मामले को लेकर कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। राज्य में अब तक करीब चार हजार से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं और 24,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी हो चुकी है। असम में लोग पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस मामले को लेकर राज्यभर में गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार वालों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें महिलाएं, बच्चे तथा परिवार के सदस्य भी शामिल है।

असम में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर सबसे ज्यादा है और इसकी प्रमुख वजह बाल विवाह है। इसकी वजह से बाल विवाह के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। बता दें कि यह गिरफ्तारी राज्य में 2 फरवरी से की जा रही है। सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने बाल विवाह में शामिल लोगों पर कार्रवाई की बात करते हुए कहा था कि 14 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ शादी करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। सीएम का कहना है कि यह अभियान 2026 विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। हालांकि इस कार्रवाई की विपक्ष ने आलोचना की है।
यह भी पढे़ं..
बाल विवाह को लेकर असम सरकार सख्त, इन जिलों से हुई हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी
Delhi Mayor Election: 16 फरवरी को होगा अब Mayor का चुनाव, LG VK Saxena ने दी बैठक की मंजूरी