Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में इसका नया गाना ‘प्यार होता कई बार है’ रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखने मिलेगी।
Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song: गाने में दिखा ऱणबीर कपूर का स्वैग
‘प्यार होता कई बार है’ (Pyaar Hota Kayi Baar Hai) को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। सॅान्ग में रणबीर कपूर का स्वैग भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को अबतक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ‘प्यार होता कई बार है’ गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से साझा किया गया है।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और निर्माता बोनी कपूर भी हैं। सूत्रों के मुताबिक वे रणबीर कपूर के ऑन-स्क्रीन माता-पिता की भूमिका निभाएंगे।

इस बीच दोनों एक्टर्स के काम की बात करें तो इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। जबकि श्रद्धा ‘चालबाज़ इन लंदन’ में दिखाई देंगी जो पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित 1989 की रोम-कॉम क्लासिक ‘चालबाज’ का रीमेक है।
यह भी पढ़ें: