अयोध्या को आज दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या आज दीप से रौशन हो उठेगी। यहां पर 5 लाख 51 हजार दीए जलाए जाएंगे। दिए जलाने का विश्व रिकॉर्ड अयोध्या ने बनाया था, वो रिकॉर्ड अयोध्या खुद तोड़ेगा। भव्य सरयू आरती का आयोजन किया जाएगा। राम भक्त इस आरती को लेकर काफी खुश हैं। आरती में शामिल होने के लिए देशभर से लोग आए हैं।

RAM

कोरोना काल को देखते हुए सरकार ने यहां पर कम लोगों के आने की अपील की है। राम के भक्त आज के दिन उनसे कैसे दूर रह सकते हैं। उनकी की भावनाओं को रोकना मुश्किल दिख रहा है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्यारह रथों को एक साथ निकाला गया। इन रथों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। प्रदर्शनी साकेत महाविद्यालय से नया घाट राम की पैड़ी तक जाएगी।

Ram Mandir

दोपहर में 4 बजे सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे। 4 बजकर 10 मिनट पर वह राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे और राम लला के दर्शन कर दीप प्रज्वलित करेंगे। जन्मभूमि स्थल पर भी 11 हजार दिये जलेंगे। उसके बाद सीएम व राज्यपाल राम कथा पार्क में पहुंचेंगे।

शाम 4 बजे राम, सीता और लक्ष्मण; हनुमान को हेलिकॉप्टर से राम कथा पार्क में उतारा जाएगा जहां पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री उनका स्वागत और माल्यार्पण करेंगे।

DEEP

फिर 5 बजे राम कथा पार्क में स्थित मंच पर सीएम और राज्यपाल भगवान राम व सीता और लक्ष्मण हनुमान को लाएंगे जहां पर भरत मिलाप और राजगद्दी का कार्यक्रम होगा और आरती उतारी जाएगी। उसके बाद 5:30 बजे सीएम योगी का संबोधन भी होगा।

WhatsApp Image 2

फिर राम कथा पार्क से 6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पर पहुंचेंगे जहां पर सरयू आरती में शामिल होंगे और फिर 6:15 बजे दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके बाद सीएम व राज्यपाल वापस राम कथा पार्क में आएंगे और कार्यक्रम को देखेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here