Odisha News: ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक की मौत हो गई। बीते 15 दिनों में यह तीसरा मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूसी युवक का शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में पाया गया है। युवक की पहचान 51 वर्षीय मिलाकोव सर्गेई के रूप में हुई है। पुलिस को सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर जहाज के चेंबर में व्यक्ति का शव मृत मिला।
हालांकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष पी एल हरानंद ने बताया कि रूसी इंजीनियर की मौत तत्काल कैसे हुई इसकी जांच चल रही है। बता दें कि इसके पहले दक्षिणी ओडिशा के रायगडा शहर में दिसंबर महीने में दो रूसी पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई थी। 24 दिसंबर को खबर आई थी कि एक रूसी पर्यटक पावेल एंटोव की कथित तौर पर होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। सांसद एंतोव अपना 65वां जन्मदिन मनाने के लिए भारत आए थे। वहीं उनके दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव इसके पहले 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत मिले थे। वह होटल की पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी हालत में थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें भी पड़ी हुई थीं। दोनों मामलों की जांच ओडिशा द्वारा की जा रही है। इसी बीच एक और पर्यटक की मौत की खबर सामने आ गई है।
Odisha News: कार्गो शिप का क्रू मेम्बर था युवक
रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि आज जो शव मिला है वह कार्गो शिप के क्रू मेम्बर में से एक था। मिलाकोव सर्गेई नाम का युवक कार्गो शिप जहाज ‘एमबी अलदना’ का चीफ इंजीनियर था। जानकारी अनुसार जहाज पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से होते हुए मंबई जा रहा था। इसी जहाज में सुबह करीब 4.30 बजे रूसी नागरिक का शव पाया गया है।
संबंधित खबरें: