Delhi Accident Girl CCTV Video: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल के पहले दिन हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। कार में सवार युवकों ने एक लड़की को करीब 8 किलोमीटर तक घसीटा, हादसे के बाद लड़की की मौत हो गई। अब घटना के कई सीसीटीवी वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बलेनो कार के नीचे फंसी हुई है।
बता दें कि घटना 1 जनवरी की तड़के सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट की है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में सवार 5 युवक तेज आवाज में गाना बजाते हुए जा रहे थे। तभी उनकी कार से स्कूटी सवार लड़की को टक्कर लग जाती है। टक्कर के बाद लड़की का पैर कार में फंस जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने FIR में गैर इरादे से हुई हत्या की भी धारा जोड़ दी है।
पुलिस ने बताया कि हमारी जांच के अनुसार, यह एक घातक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए मृतक बच्ची का पोस्टमॉर्टम होगा। डीसीपी बाहरी जिला, हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर में आईपीसी की धारा 304 भी जोड़ी गई है ताकि आरोपी को आसानी से जमानत न मिले।
Delhi Accident Girl CCTV Video: सड़क पर मिला लड़की का शव
चश्मदीद ने बताया कि मैं अपनी दुकान के बाहर खड़ा था जब मैने ऐसा देखा, मैने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें कंझावला थाने (रोहिणी जिला) में तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर सूचना मिला थी कि एक कार में एक लड़की का शव फंसा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने सभी तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क किया और कार की तलाश करने के लिए कहा, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पीसीआर कॉल मिली की एक लड़की का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
मामले में पुलिस ने 5 लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल का नाम शामिल है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों का क्या कहना है?
आरोपियों का कहना है कि लड़की नीचे फंसी थी इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह जानकर नहीं किया है। बता दें कि पांचो लड़के दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें कोई हेयर ड्रेसर है तो कोई राशन डीलर, वहीं एक आरोपी ग्रामीण सेवा में चालक है तो एक एसबीआई कार्डस में काम करता है।
संबंधित खबरें:
- नए साल पर Outer Delhi में दर्दनाक हादसा! कार सवार लड़कों ने लड़की को 8 किलोमीटर तक घसीटा, मौत
- कैसे हुआ Rishabh Pant का एक्सीडेंट? सीएम धामी ने बताई वजह…