Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फ्लाइट में दो यात्री आपस में हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फ्लाइट अटेंडेंट दोनों यात्रियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह झगड़ा तब हुआ जब विमान आकाश में हजारों फीट ऊपर था। दोनों यात्रियों को आपस में चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है। पहले एक यात्री को बोलते हुए सुना गया कि ‘अपने हाथ नीचे रखो। ‘फिर दूसरी यात्री भी यह दोहराता है। धीरे धीरे मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि दोनों लड़ाई करने लग जाते है। यह फ्लाइट बैंकॉक से कोलकाता जा रही थी। घटना 26 दिसंबर की बताई गई है।
पिटाई का Viral Video
वीडियो में आप देखेंगे कि विमान में दो यात्रियों के बीच हो रही कहासुनी को फ्लाइट अटेंडेंट रोकने की कोशिश कर रही है। दोनों यात्री पहले एक दूसरे को चिल्ला रहे होते हैं लेकिन फिर लड़ाई बढ़ जाती है। 2 लोगों की लड़ाई के बीच कुछ और यात्री भी इस लड़ाई में शामिल हो जाते हैं। वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि पांच से छह लोग एक यात्री को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को विमान में बैठे कुछ लोगों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इंडिगो की फ्लाइट में मारपीट का वीडियो वायरल
ऐसा ही एक मामला 16 दिसंबर को भी सामने आया था जब जब फ्लाइट इस्तांबुल से दिल्ली जा रही थी। इस वीडियो में एक यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे।
संबंधित खबरें: