Tunisha Sharma Death: टीवी अभिनेत्री और अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वाली तुनिषा शर्मा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने फैंटसी बेस्ड टीवी शो के सेट पर 24 दिसंबर को सुसाइड की। वह 20 साल की थी। बताया गया कि उनकी लाश मेकअप रूम में से पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान अली बाबा दास्तान-ए-काबुल सीरियल के स्टार कलाकार हैं। बताया गया कि शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का भी आरोप लगा है, जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है।
Tunisha Sharma Death: हाल ही में हुआ था ब्रेकअप
मिली जानकारी के अनुसार टीवी शो की फेमस अभिनेत्री तुनिषा शर्मा शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। कहा यह भी जा रहा है कि शीजान से उनकी हाल ही में ब्रेकअप हुई थी, जिसके कारण वह काफी परेशान भी थीं। पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और को स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ अभिनेत्री की मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वालीव पुलिस ने मामला दर्ज की है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगा है। मुंबई पुलिस उसे वसई कोर्ट में पेश करेगी और इसके साथ ही शीजान को पुलिस रिमांड पर भी ले सकती है।
वहीं, तुनिषा शर्मा का आज शाम 4 बजे मुंबई के मीरा रोड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सलमान खान के साथ दबंग थ्री में किया था काम
एक्ट्रेस तुनिषा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शो का भी हिस्सा थीं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, अभिनेत्री ने फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था।
यह भी पढ़ेंः
अभिनेत्री Tunisha Sharma ने की खुदकुशी, मेकअप रूम में पंखे से लटका मिला शव