WB TET Admit Card 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) की ओर से वेस्ट बंगाल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 (WB TET 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे डब्ल्यूटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार wbbpe.org, wbbprimaryeducation.org वेबसाइट के जरिए भी अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
WB TET 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
इस दिन आयोजित होगी परीक्षा
वेस्ट बंगाल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (WB TET 2022) का आयोजन 11 दिसंबर, 2022 को देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आपके एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी गई होंगी। सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
संबंधित खबरें:
GATE 2023 Schedule हो चुका जारी, जानें किन तारीखों को आयोजित होगी परीक्षा