तंजानिया में Passenger Plane विक्टोरिया झील में डूबा; 23 यात्रियों का हुआ रेस्क्यू, बचाव कार्य अब भी जारी

प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये गंभीर हादसा हो गया। प्लेन में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

0
164
Tanzania News: तंजानिया में पैसेंजर प्लेन विक्टोरिया झील में डूबा; 23 यात्रियों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
Tanzania News: तंजानिया में पैसेंजर प्लेन विक्टोरिया झील में डूबा; 23 यात्रियों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

Tanzania News: अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को एक प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हादसे के वक्त विमान में करीब 49 यात्री मौजूद थे। हादसे का शिकार विमान विक्टोरिया झील में जाकर डूब गया। इस घटना की जैसे ही अधिकारियों को सूचना मिली हड़कंप मच गया। फौरन राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त विमान से अब तक 23 यात्रियों को बाहर निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि 23 यात्री एक दम सुरक्षित है किसी को भी चोट नहीं आयी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Tanzania News: तंजानिया में पैसेंजर प्लेन विक्टोरिया झील में डूबा; 23 यात्रियों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
Tanzania News

Tanzania News: कैसे हुआ हादसा?

तंजानिया पुलिस के अनुसार, पैसेंजर प्लेन खराब मौसम के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये गंभीर हादसा हो गया। प्लेन में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

राहत बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन झील में डूबा हुआ है। नाव में सवार होकर सुरक्षा बल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जल्द से जल्द सभी को बाहर सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि 5 साल पहले भी उत्तरी तंजानिया में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जहां सफारी कंपनी का प्लेन हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here