Lalan Paswan: बिहार बीजेपी के विधायक ललन पासवान के एक बयान से बवाल मच गया है। भागलपुर की पीरपैंती से विधायन ललन सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिसका काफी विरोध हो रहा है। उन्होंने हिंदुओं की मान्यताओं को लेकर सवाल उठाए हैं और अपनी बात को सही साबित करने के लिए सबूत के साथ तर्क भी दिए।
उन्होंने मां लक्ष्मी, सरस्वती और बजरंग बली को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धन की देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, फिर भी वो करोड़पति और अरबपति हैं। हनुमान जी शक्ति के देवता हैं, लेकिन अमेरिका में उनकी पूजा नहीं करते हैं फिर भी वह दुनिया में महाशक्ति हैं।
Lalan Paswan: एक के बाद एक कई देवी-देवताओं को लेकर दिया विवादित बयान
बीजेपी विधायक ललन पासवान अपने बयानों में यही नहीं रुके, उन्होंने एक के बाद एक कई देवी-देवताओं को लेकर बयान दिए। उन्होंने देवी लक्ष्मी की पूजा पर सवाल उठाए और कहा कि मुसलमान पूजा नहीं करते फिर भी वो अरबपति है। आगे उन्होंने कहा कि मुसलमान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना नहीं करते तो क्या वो विद्वान नहीं हैं? यह सिर्फ पत्थर की मूर्ति है, यह हमारे ऊपर है कि हम देवी-देवताओं में विश्वास करें या ना करें। हमें तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए वैज्ञानिक आधार पर सोचना होगा।
Lalan Paswan: अमेरिका में बजरंग बली का मंदिर नहीं फिर भी वह महाशक्ति
BJP MLA ललन पासवान इतने में ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अमेरिका में बजरंगबली का मंदिर नहीं है। वहां बजरंगबली की पूजा भी नहीं होती तो क्या अमेरिका शाक्तिशाली राष्ट्र नहीं है। सब कुछ मानने पर है जिस दिन मानना छोड़ देंगे, वैसे ही सब खत्म हो जाएगा। वहीं, उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर भी धर्म के बारे में एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल जारी है।
Lalan Paswan: पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
बीजेपी विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर खुद उनकी पार्टी के लोग दो गुट में बंट गए हैं। एक गुट ललन पासवान के समर्थन में है तो दूसरा उनके विरोध में। विधायक के विवादित बयान से पार्टी कार्याकर्ताओं में इतना गुस्सा है कि लोगों ने उनका पुतला फूंक दिया।
बता दें, इससे पहले विधायक उस वक्त सुर्खियों को हिस्सा बने थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू यादव के साथ एक बातचीत को कथित तौर पर लीक किया था।
यह भी पढ़ें: