Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Saturday, December 27, 2025
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home लाइफस्टाइल World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल...
  • लाइफस्टाइल

World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें

लहसुन एक हेल्दी हर्ब है, जो कई तरह के रोगों से बचाता है। ये दिल को स्वस्थ रखने में भी काफी असरदार होता है।

By
-
September 29, 2022
0
294
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    World Heart Day: दिल को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
    World Heart Day: दिल को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

    World Heart Day: हार्ट हेल्थ को महत्व देने के लिए और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर के दिन विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। वर्तमान समय में दिल के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई और हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा भी हुआ है। ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। खानपान में सही चीजों को शामिल करके और अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों से आप अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। खानपान में सही बदलाव करने से कॉलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोककर और अनेकों रोगों से बचकर आप अपने दिल को हेल्दी और हैप्पी रख सकते हैं।

    World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें
    World Heart Day

    पालक

    पालक ऐसी हरी सब्जी है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। पालक में आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। ये खून को साफ करता है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें तो आपको इससे काफी लाभ मिलेगा।

    गाजर

    World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें
    World Heart Day

    गाजर में विटामिन C और A की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन डी और बी6 भी पाया जाता है। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना कर हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।

    लहसुन

    लहसुन एक हेल्दी हर्ब है, जो कई तरह के रोगों से बचाता है। ये दिल को स्वस्थ रखने में भी काफी असरदार होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, विटामिन सी, बी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। इससे हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता है। सब्जी में डालने के साथ ही लहसुन की दो से तीन कलियों को सुबह खाली पेट कच्चा चबाकर भी खाएं।

    ब्रोकोली

    World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें
    World Heart Day

    ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जियों के अंतर्गत आता है। इसके अलावा फूलगोभी, केल, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट, पत्ता गोभी भी खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इन सभी सब्जियों में हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं।

    बादाम

    बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह विटामिन और खनिजों का भंडार है। जो हार्ट को हेल्दी रखता है। बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं। बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है।

    अखरोट

    World Heart Day: दिल का रखना चाहते हैं ख्याल, डाइट में शामिल करें ये चीजें
    World Heart Day

    अखरोट ओमेगा-3 एस हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर कहा जाता है। अगर दिन में एक मुट्ठी अखरोट खाया जाए तो ये कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और दिल की धमनियों में होने वाले सूजन से बचा सकता है।

    एवोकाडो

    एवोकाडो का सेवन अक्सर लोग कम करते हैं, लेकिन यह दिल के लिए बहुत ही हेल्दी फल है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट इसमें काफी अधिक मात्रा में होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। इसमें पोटैशियम भी होता है, जो हेल्दी हार्ट के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।

    यह भी पढ़ें:

    • International Daughters Day: “बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करो उसका तिरस्कार”, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर भेंजे ये शानदार हिंदी Messages, Quotes, Images
    • Navratri 2022: व्रत में बनाए रखनी है एनर्जी तो पिएं ये ड्रिंक्स, बॉडी रहेगी हाइड्रेट
    • TAGS
    • 29 september 2022
    • food for healthy heart in hindi
    • heart day
    • heart day 2022
    • heart day poster
    • heart day quotes
    • heart quotes
    • international heart day
    • theme for world heart day 2022
    • theme of world heart day 2022
    • when is world heart day
    • World heart day
    • world heart day 2022
    • world heart day 2022 theme
    • world heart day drawing
    • world heart day image
    • world heart day images
    • world heart day logo
    • world heart day poster
    • world heart day poster 2022
    • world heart day quotes
    • world heart day theme
    • world heart day theme 2022
    • world heart day wishes
    • world heart day wishes quotes
    • world maritime day
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleउतार-चढ़ाव के बाद Crypto Market में लौटी रौनक; जानें बिटकॉइन, इथेरियम समेत बड़ी करेंसी का लेटेस्ट रेट
      Next articleदेश के अगले Attorney General होंगे वरिष्‍ठ वकील आर.वेंकटरमणी, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      सिर्फ चार्जिंग तक सीमित नहीं है Type-C पोर्ट, इसके इस्तेमाल के तरीके जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
      ज़रा हटके

      सिर्फ चार्जिंग तक सीमित नहीं है Type-C पोर्ट, इसके इस्तेमाल के तरीके जानकर आप भी चौंक जाएंगे

      खेल

      Vijay Hazare Trophy Updates: रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट, कोहली-पंत की फिफ्टी से दिल्ली की मजबूत चुनौती

      खेल

      Steve Smith ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ बने दूसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी, जानें पहले नंबर पर कौन

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18655
      • Top News13679
      • अपना प्रदेश5520
      • मनोरंजन4086
      • खेल3493
      • विदेश2226
      • लीगल न्यूज2046
      • बॉलीवुड1800
      • व्यापार1607
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      Black Lips Remedies: काले होंठ कम कर देते हैं चेहरे की खूबसूरती, जानें इसके कारण और दूर करने के घरेलू नुस्खे

      Black Lips Remedies: काले होंठ कम कर देते हैं चेहरे की...

      November 24, 2022
      Neck Care Tips

      Neck Care Tips: काली गर्दन से छुटाकारा पाने के लिए करें...

      June 22, 2022