अनार का फल दिखने में जितना खूबसूरत है इसके फायदे भी उतने ही खूबसूरत हैं। लाल, रस से भरा, और आयरन फाइबर से भरपूर होता है अनार। अनार की एक कलियों को खोलो तो दूसरी अपने आप खुल जाती है। इसी तरह इसे खाने से आयरन, फाइबर तो मिलता ही है साथ में विटामिन बी,सी, के और बी से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम की मात्रा कूट-कूट के भरी है।

इस फल की एक खासियत है इसे जैसा चाहे वैसा खा सकते हैं। दानों को छिलकों से अगल कर के खाए या इसका जूस बनाए दोनों ही स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। साथ ही इसके छिलके का कई उपयोग है।

  1. अनार खाने के फायदे
anar pakwangal
  • अनार में पुनिकैलागिन्स और पुनिसिक एसिड मौजुद होता है जो कि बहुत सी स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है।
  • अनार में रेड वाइन और ग्रीन टी से तीन गुना अधिक एंटी ऑक्सीडेंट एक्टिविटी होता है।
  • व्यायाम, कुश्ती, बैडमिंटन खेलने वाले लोगों के लिए अनार रामबाण है। इस बात का खुलासा 2014-15 में हुई एक शोध में हुआ है।
  • जनरल ऑफ न्यूट्रिशन एंड मेटाबोलिज्म की एक स्टडी में पता चला है कि अनार और अनार का जुस 500ml 15 दिन पीने से खिलाड़ियों में धीरज और एरोबिक प्रदर्शन की प्रक्रिया बढ़ती है।
  • एक अन्य अध्ययन में यह भी बताया गया है कि अनार के अर्क में इतनी ताकत होती है कि 30 मिनट के भीतर अंतर्क्रिया के खेल में सुधार कर सके।
  • अनार आंत में आए सुजन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इसके बीज के तेल से रोजाना मालिश करने से स्तन कैंसर की कम संभावना रहती है।
  • अनार आंत में आए सुजन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इसके बीज के तेल से रोजाना मालिश करने से स्तन कैंसर की कम संभावना रहती है।
  • जर्नल ऑफ रिसर्च इन मेडिकल साइंसेज की रिपोर्ट के अनुसार, “शुगर से पीड़ित दो रोगियों ने 12 दिन लगातार अनार के जुस का सेवन किया इससे उनके आंत के सुजन में कमी नजर आई।”

2. छिलके का इस्तेमाल

cultivation
  • अनार के छिलको को सुखा कर भून ले। उसका पावडर बनाकर गुलाब जल या दूध में मिला कर चेहरे पर लगाएं इससे कील-मुंहासों से छुटकारा मिलता है।
  • झुर्रियों से दिलाए छुटकारा।
  • अनार के छिलके को सुखा कर भून ले। उसका पाउडर बना कर दही में मिला कर लगाए इससे सुखी त्वाचा में जान आजाती है।
  • छिलके के पाउडर को तेल में मिलाकर लगाए इससे बालों का झड़ना और रूसी से छुटाकार मिलेगा।
  • पीरियड्स में पेट दर्द से परेशान हैं तो अनार के छिलको का पाउडर बना कर दुध में डालकर पीए इससे दर्द कम होगा।

3. इसतरह के अनार होते हैं अच्छे

pomegranate
  • अनार का आकार बड़ा होना चाहिए इससे जूस की मात्र अधिक होती है।
  • अनार बाहर से साफ और सुंदर दिखने चाहिए इससे पता चलता है कि अनार अंदर से खराब नहीं है।
  • कटा-फटा अनार बाजार से बिलकुल मत खरीदे।
  • सुखा अनार नहीं होना चाहिए नहीं तो जुस की मात्रा कम होगी।
  • अनार का रंग बाहर से लाल होना चाहिए। लाल अनार पका हुआ होता है।
  • अनार के दानों को बाजार से ना खरीदे। दाना कई दिनों का हो सकता है।

इस तरह से आप यदि अनार का उपयोग करेंगे तो अवश्य ही आपकी सेहत में सुधार होगा। अनार के फल को आयुर्वेद में भी गुणों की खान माना जाता है। अनार के बहुसंख्य गुणों को देखते हुए ही शायद कहा गया होगा…एक अनार सौ बीमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here