Viral Video: वैसे आपने फिल्मी गानों के तो रियलिटी शो देखे ही होंगे, जिसमें कंटेस्टटेंट नये-पुराने फिल्मी गानों को गाते हैं। लेकिन, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति को रियरिटी शो का हिस्सा बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के सेमीफाइनल में दो कंटेस्टेंट महामृत्युंजय मंत्र को गा रहे हैं। इससे शो का पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि ‘दक्षिण भारत में वेद मंत्रों का रियलिटी शो’।

Viral Video: दक्षिण भारत का बताया गया वीडियो
वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने बताया है कि यह वीडियो दक्षिण भारत के एक रियलिटी शो का है। वहीं, वीडियो में धीमी-धीमी म्यूजिक के बीच ‘ओम त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम…’ मंत्र के जाप से शो के जज भी मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। अपनी प्रस्तुति देते हुए कलाकार पूरे तरीके से अपने लय में खोये हुए दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने दावा किया यह वीडियो ‘कन्नड़ सा रे गा मा शिवरात्रि स्पेशल प्रोग्राम का है, जो कि करीब 6 महीने पहले का है। वीडियो में गायक हर्षा हैं।’ वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं।
यूजर्स वीडियो को बता रहे हैं बेस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह वीडियो बेस्ट है। वहीं, एक यूजर ने उत्तर भारत पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘उत्तर में अंग्रेजी का भूत सवार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘माहेश्वर सूत्र कोई इतना सुंदर गा सकता है, पहली बार सुना। अप्रतिम। ‘ एक यूजर ने तो वीडियो की फूल लिंक तक मांग दी है। हालांकि, इस वीडियो को लगातार यूजर्स द्वारा देखा जा रहा है और ढेरों सारे कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
यह भी देखेंः
गाय ने ATM को बनाया परमानेंट घर, गोबर कर के बूथ में मचाया छीछालेदर; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
BJP सांसद ने हाथों से साफ किया स्कूल का शौचालय, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है VIDEO