Viral Video: ‘आओगे जब तुम ओ साजना…’, गाने की धुन पर लड़की ने बजाई बांसुरी, लोगों को किया मंत्रमुग्ध

ये वायरल वीडियो बांसुरी वादक पलक जैन का है। पलक जैन के ऐसे कई वीडियो हैं जिसमें वो बांसुरी बजाती हैं। पलक फिल्मी गानों को बांसुरी की धुन पर गुनगुनाती हैं जो लोगों को काफी पसंद आता है।

0
218
Viral Video: 'आओगे जब तुम ओ साजना...', गाने की धुन पर लड़की ने बजाई बांसुरी, लोगों को किया मंत्रमुग्ध
Viral Video: 'आओगे जब तुम ओ साजना...', गाने की धुन पर लड़की ने बजाई बांसुरी, लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Viral Video: गाने सुनना किसे नहीं पसंद होता, हम सभी कई बार सफर में गाने सुनना पसंद करते हैं। म्यूजिक एक तरह की मेडिसिन है जो हमारे दिमाग को शांत करती है और जिसे सुनकर हम खुश हो जाते हैं। वैसे तो कई फिल्मी गाने हैं, जिन्हें हम रोजाना सुनते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो ट्रेड कर रहा है। ये वीडियो ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ गाने की धुन पर बजाई गयी बांसुरी का है। बांसुरी की ये सुरीली धुन सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

Viral Video: 'आओगे जब तुम ओ साजना...', गाने की धुन पर लड़की ने बजाई बांसुरी, लोगों को किया मंत्रमुग्ध
Viral Video

Viral Video: बांसुरी के धुन ने मोह लिया सबका मन

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का एक गाना ‘आओगे जब तुम’ सॉग पर बना वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की खास वजह भी है, क्योंकि वीडियो में लड़की ने इस गाने को गाया नहीं है बल्कि बांसुरी की धुन पर गाना सुनाया है। बांसुरी की धुन इतनी कमाल की है कि इसे सुनकर लोग हैरान रह गए।

यूजर्स बांसुरी बजा रही लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स पर एक दम हूबहू वैसी ही बांसुरी बजाने का ये वीडियो जो भी देख रहा बस ठहर जा रहा है। यूजर्स वीडियो को बार-बार सुन रहे हैं और सुने भी क्यों ना ये धुन है भी इतनी कमाल की है।

ये वायरल वीडियो बांसुरी वादक पलक जैन का है। पलक जैन के ऐसे कई वीडियो हैं जिसमें वो बांसुरी बजाती हैं। पलक फिल्मी गानों को बांसुरी की धुन पर गुनगुनाती हैं जो लोगों को काफी पसंद आता है। पलक जैन यूट्यूब पर अक्सर कई वीडियो अपलोड करती हैं। इन्हीं गानों में से एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Viral Video: यूजर्स कर रहे तारीफ

Viral Video: 'आओगे जब तुम ओ साजना...', गाने की धुन पर लड़की ने बजाई बांसुरी, लोगों को किया मंत्रमुग्ध
Viral Video

पलक जैन का फिल्मी गाने पर बांसुरी बनाने का वीडियो मनमोहक है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देख अपने रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स बांसुरी वादक की तारीफ करते हुए कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ये बांसुरी की आवाज जैसे जादू की तरह काम करती है। एक दूसरे यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लव रिएक्ट किया।

ट्विटर पर ये वीडियो रागगीरी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस अकाउंट से अक्सर शास्त्रीय संगीत पोस्ट किए जाते हैं, ताकि लोगों के बीच भारत की पुरानी संगीत संस्कृति को जिंदा रखा जा सके।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here