डॉक्टर बनना चाहते थे; अब बन सकते हैं पार्टी अध्यक्ष! Ashok Gehlot का राजनीतिक सफर

गहलोत को इंदिरा गांधी ने NSUI राजस्थान का पहला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। गहलोत ने सितंबर 1982 से फरवरी 1984 तक केंद्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

0
150
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

INC President Nomination: कांग्रेस में दो दशक बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रही एक पस्त पार्टी के लिए इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा स्वाभाविक है। दरअसल, हाल के कुछ वर्षों से कांग्रेस राजनीतिक कटाक्ष का शिकार रही है। अब बहुत दिनों बाद पार्टी में चुनाव होने जा रहा है। अशोक गहलोत 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। हालांकि, गहलोत अध्यक्ष बन पाएंगे या नहीं ये तो समय ही बताएगा, लेकिन यहां हम उनके सियासी सफर के बारे में बताते हैं:

अनुभवी कांग्रेसी राजनीतिज्ञ गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। अशोक गहलोत 1998 से 2003 और फिर 2008 से 2013 तक दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन 1998 और 2008 में सीएम पद की दौड़ में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। उस वक्त कांग्रेस में जाट नेताओं ने उनका विरोध किया था। उन्होंने पूर्व में कई बार केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Ashok Gehlot
CM Ashok Gehlot

डॉक्टर बनना चाहते थे Ashok Gehlot

गहलोत साइंस से ग्रेजुएट हैं। 2019 में जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने खुद कहा था कि वे डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन मेडिकल एंट्रेस टेस्ट में फेल हो गए। अब यही अशोक गहलोत 24 साल बाद कांग्रेस के गैर गांधी अध्यक्ष बन सकते हैं!

अशोक गहलोत के पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे। जादूगर के बेटे गहलोत की शुरुआती पढ़ाई शहर में ही हुई। उन्होंने विज्ञान और कानून में स्नातक और अर्थशास्त्र में पीजी की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने पिता से जादू सीखा और उनके साथ कई जगह कार्यक्रम करने भी गए। पढ़ाई के दौरान ही वे छात्र राजनीति में एक्टिव हो गए थे। अपनी रानीतिक पारी की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से की और फिर भी पीछे पलटकर नहीं देखा। गहलोत की पत्नी का नाम सुनीता गहलोत है और उनका एक बेटा और एक बेटी है।

तीन पीएम के साथ Ashok Gehlot ने किया है काम

गहलोत को इंदिरा गांधी ने NSUI राजस्थान का पहला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। गहलोत ने सितंबर 1982 से फरवरी 1984 तक केंद्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है। गहलोत उन कुछ नेताओं में से एक हैं जिन्होंने तीन पीएम – इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के साथ काम किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम हैं। मोहन लाल सुखाड़िया एक और सीएम हैं, जिन्होंने 17 साल तक राज्य के सीएम के रूप में कार्य किया। गहलोत माली (ओबीसी) समुदाय से अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here