Delhi Azad Market: दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

0
150
Delhi Azad Market
Delhi Azad Market

Delhi Azad Market: दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की घटना की सूचना मिली है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची है। जानकारी अनुसार निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी है। राहत बचान कार्य जारी है। वहीं दमकल विभाग का कहना है कि इमारत ढहने से मलबे में 5 लोग फंसे है, बचाव अभियान जारी है। डीसीपी उत्तरी जिला, सागर सिंह कालसी ने कहा कि इमारत गिरने से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, 4 लोग घायल हुए हैं।

मलबे में 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग ने बताया कि इमारत गिरने की खबर सुबह 8:50 पर मिली थी। मार्केट में शीश महल में स्थित बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

Delhi Azad Market
Delhi Azad Market

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

संबंधित खबरें: