Bipasha Basu Pregnant: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाली जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बिपाशा और करण जल्द ही पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। शादी के लगभग 6 साल बाद अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और इस वक्त उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर सकती हैं।
खबरों के मुताबिक कुछ महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि करण या बिपाशा में से किसी ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए अभी तक प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया है।
Bipasha Basu Pregnant: काफी खुश हैं करण-बिपाशा
पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा लगातार चल रही है कि क्या बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। इस बीच रिपोर्ट्स ने यह खुलासा किया गया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि ये दोनों सुपरस्टार बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं। इसके साथ करण-बिपाशा माता-पिता बनने को लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं। जिसकी तहत कभी-कभी बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सकती हैं। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी रहेगा कि वाकई करण और बिपाशा के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
शादी को 6 साल हुए पूरे
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थीं। जिसके बाद कई मौके पर करण और बिपाशा स्पॉट किए जाने लगे थे। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके आधार पर साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आ रही है।
6 साल बाद भी पहले जैसा प्यार…
कपल की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है। जिसकी झलकियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।
संबंधित खबरें…
Good Luck Jerry Twitter Review: जेरी बन चमकीं Janhvi Kapoor, लेकिन फिल्म में मसाले की कमी