China News: भले ही चीन भारत के साथ अपने संबंध सुधारने के तमाम दावे कर रहा हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। चीन की सेना ने तनाव का केंद्र रहे पैगॉन्ग लेक के पास सैन्य अभ्यास किया है।पैंगोंग झील के पास चीनी सेना ने पड़ाव डाला है। चीन की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है।ये स्थिति तब है जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव कम करने के लिए एक तरफ बैठकों का दौर चल रहा है।
चीनी सेना के अभ्यास का ये वीडियो भारत के साथ सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत के बाद सामने आया है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीन की पीपुल्स लिबरेश आर्मी यानी पीएलए के जवान पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। इसके साथ ही चीनी सेना के हेलीकॉप्टर्स पैंगोंग झील के उपर से उड़ान भरते भी देखे जा सकते हैं।
China News: तनाव कम करने की कोशिशों को लगेगा झटका
जानकारी के अनुसार चीन के सैन्य अभ्यास का जारी वीडियो हालही का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन की सेना ने हाल ही में पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास किया था।इसका वीडियो दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के बाद जारी किया गया है।पैंगोंग झील के करीब सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने की कोशिशों को झटका लग सकता है।
संबंधित खबरें