Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की फुहारों के थम जाने के बाद हालात दोबारा खराब हो गए हैं।झमाझम बारिश नहीं होने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि लगातार पसीना बहने और गर्मी बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इस बार मौसम विभाग कि अधिकतर भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब मंगलवार को दिल्ली में जबरदस्त बारिश देखी गई।
दूसरी तरफ पर्यावरणविदों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग का असर मौसम पर साफ देखने को मिल रहा है। वहीं देश के अन्य भागों की बात अगर करें तो गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश से हालात और भी अधिक खराब हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी।
Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश आने की संभावना है। अगले 24 घंटों में हैदराबाद, गोवा, तेलंगाना, हैदराबाद, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
Weather Update: देश के उत्तरी भागों में भी खूब बरस रहे मेघा
बात अगर देश के उत्तरी भागों हिमालय क्षेत्र कुमाऊं, गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां भी जमकर मेघ बरस रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
Weather Update: यहां जानिये आपके शहर का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 35 | 29 |
फरीदाबाद | 34 | 27 |
गुरुग्राम | 35 | 28 |
नोएडा | 35 | 27 |
मुंबई | 31 | 26 |
कोलकाता | 34 | 27 |
चेन्नई | 36 | 28 |
लखनऊ | 35 | 25 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें