Pakistani Baby Goat: पाकिस्तान के कराची में एक अनोखी बकरी पैदा हुई है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल पाकिस्तान में एक सिंबा नामक बकरी ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। पैदा होने वाली नवजात बकरी के कान 19 इंच लंबे हैं, जो कि आम बकरियों से काफी ज्यादा है। इस नवजात बकरी के कान इतने लंबे हैं कि चलते-चलते फर्श पर खिंच जाते हैं और हवा में झूलते रहते हैं।
बता दें कि इस अनोखी बकरी का जन्म पाकिस्तान के कराची स्थित सिंध गांव में 5 जून को हुआ था। अब अपने लंबे कानों वाली अनोखी बकरी पूरे पाकिस्तान की एक हस्ती बन चुकी है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
Pakistani Baby Goat: बकरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजने के लिए हो रही मशक्कत
बकरी के बच्चे के लंबे कान शायद जीन उत्परिवर्तन या आनुवंशिक विकार का परिणाम हैं। इस लंबे कानों वाली बकरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए मशक्कत भी की जा रही है।
ये बेबी बकरी एक न्युबियन नस्ल की बकरी है और अपनी लंबे कानों के लिए जानी जाती है। बेबी बकरी (Baby Goat) गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इस प्रकार की बकरी अलग-अलग इलाकों के तापमान के अनुसार खुद को ढाल लेती हैं, लेकिन गर्मी में इनके शरीर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंबा नस्ल की बकरी आमतौर पर पाई जाती है। इस तरह की बकरी लगभग 54 मिलियन बकरियों में से एक होती है। मालूम हो कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बकरी उत्पादक देश पकिस्तान है।
Pakistani Baby Goat: न्युबियन बकरियां के दूध की गुणवत्ता रहती है काफी अच्छी
न्युबियन नस्ल की बकरी को उसके मांस और दूध देने के लिए पाला जाता है। न्युबियन बकरियां उच्च गुणवत्ता वाला दूध देती हैं। इस तरह के दूध का इस्तेमाल आइसक्रीम, दही, पनीर और मक्खन बनाने के लिए भी किया जाता है।
संबंधित खबरें :