Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलनी मुश्किल लग रही है। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है।दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू यानी हीटवेव के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में एक बार फिर लू लोगों को बेहाल कर रही है। लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में लू चलने की वजह से लोग परेशान रहे। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि मुंगेशपुर में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे शनिवार को दिल्ली में मुंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा।जून में गर्मी का तीन साल का रिकार्ड भी टूट गया।
Weather Update: राजस्थान, जम्मू समेत कई जगहों पर लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।राजस्थान, जम्मू,हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार विदर्भ, झारखंड, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में 6 जून तक हीटवेव की स्थिति देखी जा सकती है। दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 8 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर छिटपुट बारिश होने की आशंका है।
Weather Update: दिल्ली में हीटवेव को देखते हुए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में गर्म हवा के कारण कई इलाकों में लू चलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।फिलहाल गर्मी से खास राहत नहीं मिलने वाली है। 10 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव होने पर तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
जानिये आपके शहर का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 43 | 34 |
नोएडा | 42 | 34 |
फरीदाबाद | 43 | 34 |
मुंबई | 32 | 30 |
कोलकाता | 35 | 30 |
चेन्नई | 38 | 29 |
लखनऊ | 42 | 29 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें