
Chandrakant Patil VS Supriya Sule: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा और एनसीपी दोनों पार्टियों के बीच बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पााटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सासंद सुप्रिया सुले को ये कहकर बवाल खड़ा कर दिया कि वह राजनीति में रहने के बजाय,”घर जाकर खाना पकाएं”। इस बयान के आते ही सुप्रिया की पार्टी एनसीपी ने इसका कड़ा विरोध किया है।
चंद्रकांत पाटिल ने ये बयान तब दिया जब वो मुंबई भाजपा की ओर से स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने की मांग को लेकर किए जा रहे एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

Chandrakant Patil VS Supriya Sule: पाटिल ने सुप्रिया सुले पर साधा निशाना, कहा-आप राजनीति में क्यों हैं?
भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को भाजपा आयोजित प्रर्दशन में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप (सुप्रिया) राजनीति में क्यों हैं, घर जाकर बस खाना बनाइए। दिल्ली जाइए या कब्रिस्तान में, लेकिन हमें ओबीसी आरक्षण दिला दें। लोकसभा सदस्य होने के बावजूद, आपको इसकी जानकारी कैसे नहीं है कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय कैसे लिया जाता है।’

इस बयान के आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। NCP नेताओं ने इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Chandrakant Patil VS Supriya Sule: NCP महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष ने पाटिल को कहा- हम जानते हैं आप मनुवादी लोग हैं
पाटिल के बयान से नाराज एनसीपी की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने पाटिल पर कटाक्ष करते हुए जवाब दिया है। विद्या चव्हाण ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ‘हम जानते हैं कि आप मनुस्मृति में विश्वास करते हैं, लेकिन हम अब चुप नहीं रहेंगे।
अपनी बात को कहते हुए उन्होंने आगे कहा एक व्यक्ति जिसने एक महिला विधायक का टिकट काट कर उनकी सीट से खुद चुनाव लड़ा, वह एक ऐसी सांसद का अपमान कर रहा हैं, जिन्हें दो बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके आगे विद्या ने कहा, ‘उन्हें (पाटिल को) रोटी बनाना सीखना चाहिए, ताकि वह घर पर अपनी पत्नी की मदद कर सकें।’
गौरतलब है कि कोल्हापुर के रहने वाले पाटिल ने पुणे की कोथरूड सीट से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां बीजेपी की उस समय की विधायक मेधा कुलकर्णी का टिकट काट दिया गया था।
Chandrakant Patil VS Supriya Sule: सुप्रिया के पति ने की पाटिल की आलोचना
सोशल मीडिया पर सुप्रिया के पति सदानंद सुले ने पाटिल के बयान का विराध करते हुए कहा- “यह भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं जो सुप्रिया के बारे में बोल रहे हैं मैंने हमेशा कहा है कि वे नारी द्वेषी हैं और जब मौका लगता है वो महिलाओं को नीचा दिखाते हैं”।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना की गठबंधन सरकार है जिसमें एनसीपी एक मुख्य हिस्सा है।
संबंधित खबरें: