Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार है, साथ ही दिनभर गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। जिससे भीषण गर्मी से शहरवासियों को कुछ राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Weather Update: इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवा चलने के आसार हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर के तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अुनसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक आदि में बारिश हो रही है। इसका थोड़ा बहुत असर दिल्ली-एनसीआर के तापमान पर भी पड़ा है। वहीं बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट है। बेंगलुरु, असम में बारिश के चलते लोग परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में 50 से 150 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने केरल में भी भारी बारिश के चलते चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के बद्रीनाथ, बागेश्वर, चमोली, देहरादून आदि जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।वहीं हिमाचल प्रदेश के कल्पा में भारी होने की आशंका है।मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है।ऐसे में इन राज्यों के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर जारी है। गया, जमुई, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास नवादा, हरनौत, डेहरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: