Deepika Padukone Cannes 2022 Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण को बेहद ही धमाकेदार लुक में देखा गया। दीपिका ने ब्लैक साड़ी में देसी रेट्रो लुक कैरी किया था।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: अब तक कान्स फेस्टिवल 2022 से दीपिका के दो लुक सामने आ चुके हैं जो इनके फैंस को काफी पसंद भी आया है। इस रेट्रो लुक में दीपिका ने कान्स की बाकी जूरी के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: अगर इनकी साड़ी की बात करें तो इसे सब्यासाची ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने ब्लैक और गोल्डन सिक्वेंस की साड़ी में स्पेशल लुक के लिए कई एक्सेसरिज से ड्रामेटिक टच भी दिया। इन्होंने फंकी जुड़े के साथ गोल्डन हेयरबैंड पहना था जो उनके हेयरस्टाइल को हाईलाइट कर रहा था।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: अगर इनके मेकअप की बात करें तो इनका बोल्ड आई मेकअप काफी हाईलाइट हो रहा था इसके साथ दीपिका ने न्यूड शेड लिप्स रखे थे। कान्स फेस्टिवल में दीपिका कंप्लीट सब्यासाची डिजाइन यानी आउटफिट और एक्सेसरीज में नजर आईं।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: अगर इनके लुक पर यूजर्स के रिएक्शन्स की बात करें तो कई यूजर्स तो दीपिका के इस शिमरी साड़ी में देसी लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो इन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: दीपिका को सबसे ज्यादा ट्रोल उनके हैवी एंड लॉन्ग ईयररिंग्स के लिए किया जा रहा है। कई यूजर्स ने दीपिका के बोल्ड आईलाइनर का भी मजाक उड़ाया है।
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: कई यूजर्स का कहना है कि इससे बेहतर दीपिका डिनर नाइट पर लग रही थी। उनका सिंपल लुक रेट्रो लुक से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभी तो फिल्म फेस्टिवल का आगाज है तो फैंस को आगे के लिए अच्छे की उम्मीद है।
संबंधित खबरें:
Deepika Padukone का Cannes Film Festival 2022 का पहला लुक आया सामने, शॉर्ट शिमरी ड्रेस में आईं नजर
Viral Video From Bihar: 11 साल के सोनू की मदद के लिए आगे आईं एक्ट्रेस गौहर खान