साउथ एक्टर Vijay Babu पर लगा रेप का आरोप, महिला ने कहा ‘फिल्म में काम देने के बहाने कई बार शारीरिक शोषण किया’

एक्टर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। कोझिकोड में रहने वाली महिला ने उनपर मूवी में काम दिलाने के बदले रेप करने का आरोप लगाया है।

0
128
Vijay Babu
साउथ एक्टर Vijay Babu पर लगा रेप का आरोप

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू (Actor Vijay Babu) इन दिनों मुश्किल में हैं। अभिनेता पर रेप करने का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया है। एक्टर पर आरोप है कि फिल्मों में काम दिलाने के बदले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। दरअसल, एक महिला ने 22 अप्रैल को एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक्टर ने काम दिलाने के बहाने उसका रेप किया है।

Vijay Babu पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

इस खबर को सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। Vijay Babu के फैंस सदमे में हैं। हालांकि अभी तक इस खबर के बारे में और अधिक जानकारी सामने नही आई है। जानकारी के लिए बता दें कि विजय बाबू की फैन फॅालोइंग काफी ज्यादा है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है, लेकिन अब एक्टर मुश्किल में पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Vijay Babu
Vijay Babu

जानें पूरा मामला

एक्टर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। कोझिकोड में रहने वाली महिला ने उनपर मूवी में काम दिलाने के बदले रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि विजय बाबू ने उसे फिल्मों में भूमिकाएं देने का वादा किया था।लेकिन ये वादा पूरा नहीं किया। विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका रेप किया है। महिला ने बताया कि उसका यौन शोषण एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ हुआ है।

1537311 63efd526 7963 40c4 8060 81ecd8ebb061

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिला ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक पुलिस ने एक्टर से पूछताछ नही की है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया है। विजय बाबू मलयालम के फेमस एक्टर हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में विजय बाबू का बड़ा नाम है। उनका फ्राइडे फिल्म हाउस नामक एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।

यह भी पढ़ें:

Chhavi Mittal ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद अस्पताल से शेयर की तस्वीर, लिखा- ‘अब मैं कैंसर मुक्त हो गई’

घर पर बैठे आनंद ले Gangubai Kathiawadi का, OTT प्लेटफॉर्म पर आ गई हैं Alia Bhatt

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here