Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Friday, June 19, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home देश GST News: हैंडबैग, डिओ और चॉकलेट हो सकते हैं महंगे? सरकार इन...
  • देश

GST News: हैंडबैग, डिओ और चॉकलेट हो सकते हैं महंगे? सरकार इन 143 चीजों पर 18 की जगह 28 फीसदी GST लगाने का कर रही है विचार

GST परिषद, अगले महीने अपनी बैठक में बड़े पैमाने पर खपत के कुछ सामानों को तीन प्रतिशत में स्थानांतरित करके पांच प्रतिशत स्लैब को खत्म कर सकती है।

By
-
April 25, 2022
0
213
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    APN News Live Updates
    APN News Live Updates

    GST News: आम आदमी जहां पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है वहीं जीएसटी परिषद ने अब 143 वस्तुओं पर दरों में वृद्धि के लिए राज्यों के विचार मांगे हैं। जिन उत्पादों पर जीएसटी दरें बढ़ाई जा सकती हैं उनमें हैंडबैग, परफ्यूम/डिओडोरेंट्स, चॉकलेट, च्यूइंग गम, चमड़े के परिधान और कपड़ों के सामान और अखरोट शामिल हैं।

    GST बढ़ने से यह चीजें हो सकती हैं महंगी

    GST
    Goods and Services Tax

    सूत्रों के मुताबिक, कुल 143 वस्तुओं में से 92 प्रतिशत को 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब से शीर्ष 28 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। 143 वस्तुओं में कस्टर्ड पाउडर, घड़ियां, पापड़, सूटकेस, गुड़, हैंडबैग, इत्र/डिओडोरेंट्स, पावर बैंक, रंगीन टीवी सेट (32 इंच से नीचे), चॉकलेट, सिरेमिक सिंक, वॉश बेसिन, च्युइंग गम, अखरोट, काले चश्मे,चश्मे के लिए फ्रेम, गैर-मादक पेय, और चमड़े के परिधान और कपड़ों के सामान शामिल हैं।

    पापड़ और गुड़ जैसी वस्तुओं को शून्य से 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में स्थानांतरित किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अखरोट के लिए जीएसटी दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी, कस्टर्ड पाउडर के लिए 5 फीसदी से 18 फीसदी और लकड़ी के टेबल और बर्तन के लिए 12 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो सकती है।

    GST की 5 प्रतिशत की स्लैब को खत्म किया जा सकता है

    इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार, GST परिषद, अगले महीने अपनी बैठक में बड़े पैमाने पर खपत के कुछ सामानों को तीन प्रतिशत में स्थानांतरित करके पांच प्रतिशत स्लैब को खत्म कर सकती है। बाकी को आठ प्रतिशत की श्रेणी में डाल दिया जाएगा।

    वर्तमान में, चार जीएसटी स्लैब हैं – 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत। 18 फीसदी के स्लैब में 480 आइटम हैं, जिनमें से करीब 70 फीसदी जीएसटी संग्रह आता है। बता दें कि जीएसटी परिषद कुछ गैर-खाद्य पदार्थों को 3 प्रतिशत स्लैब में ले जाकर छूट वाली वस्तुओं की सूची में कटौती करने का भी फैसला कर सकती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक 5 फीसदी के स्लैब को बढ़ाकर 7 या 8 या 9 फीसदी करने पर भी चर्चा चल रही है। मई में होने वाली अगली बैठक में जीएसटी परिषद द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्यों दोनों के वित्त मंत्री शामिल हैं।

    संबंधित खबरें…

    सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर Supreme Court के पास ‘Judicial Vistra’बनाने की मांग, कोर्ट ने जताई सहमति

    • TAGS
    • goods and service tax
    • gst council meeting update today
    • GST increasing on 143 items
    • GST login
    • gst login portal online payment
    • GST News in Hindi
    • GST portal
    • gst rate
    • GST search
    • gst slab
    • gst stands for
    • GST verification
    • inflation
    • price of these items increasing
    • topnews
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleIPL 2022: ईशान किशन पर गिर सकती है गाज, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने दिए संकेत
      Next articleJahangir Puri Violence: रोहिणी कोर्ट ने चार आरोपियों की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ाई

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      व्यापार

      Jio IPO का इंतजार खत्म, 27 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू को मिली मंजूरी; निवेशकों के लिए खुलेगा बड़ा मौका

      देश

      योगी सरकार का बड़ा फैसला: DIET के 3,346 पद स्थायी, शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

      देश

      कभी देश में बचे थे महज 300 घड़ियाल, आज UP से अमेरिका और जापान तक पहुंच रही संरक्षण की सफलता की कहानी

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18821
      • Top News14160
      • अपना प्रदेश5648
      • मनोरंजन4117
      • खेल3625
      • विदेश2283
      • लीगल न्यूज2065
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1631
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES

      West Bengal: मस्जिद बच्चों की पढ़ाई के समय azan के लिए...

      December 11, 2021

      Hit and Run Law : क्या है ‘हिट एंड रन’ का...

      January 2, 2024